अंतरराज्यीय साइबर फ्राॅड गिरोह का खुलासा,एक गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण, एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह के एक शातिर को कटिहार से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश मुखर्जी के रूप में हुई है।जिसके खिलाफ देश के आठ राज्यों में 21 से अधिक साइबर ठगी के मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आकाश ने पूछताछ के दौरान साइबर फ्राॅड गिरोह के दो मास्टरमाइंड के नामो का खुलासा किया है,जो कर्नाटक के रहनेवाले हैं।इसके साथ ही इस गैंग में कई इंजीनियर व साइबर तकनीकी के जानकार भी शामिल हैं।

दरअसल इस गिरोह खुलासा मोतिहारी के रहने वाले कृषि विभाग के सेवानिवृत्त कर्मी दिलीप कुमार के शिकायत पर हुआ है। जिसमे बताया गया है,कि इन शातिरों ने जेट एयरवेज के मालिक नरेश गोयल मनी लांड्रिंग केस के नाम पर उसके और उसके पत्नी के खाते से करीब 56 लाख से ज्यादा रुपये की ठगी की हैं। दिलीप कुमार ने बताया कि इन शातिर ठगों ने बताया कि उसका पैन कार्ड और आधार कार्ड का इस्तेमाल नरेश गोयल मनी लांड्रिंग केस में हुआ है।जिसके बाद इन लोगो ने कई बैंक खातों में अलग-अलग तिथियों में आरटीजीएस से राशि ट्रांसफर करा ली।

मोतिहारी साइबर डीएसपी अभिनव परासर ने बताया कि

गिरफ्तार साइबर फ्रॉड आकाश मुखर्जी के अंतरराज्यीय कनेक्शन हैं। उसके खिलाफ देश के आठ राज्यों बिहार, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, राजस्थान और तेलंगना में साइबर ठगी के 21 मामले दर्ज हैं। हाल में उसने साइबर फ्रॉड के मामले

में कर्नाटक में जमानत करायी थी।इसने ठगी के पैसे से हार्डवेयर की दुकान खोला है।इस साइबर फ्रॉड गिरोह के लोग बकायदा कोर्ट लगाते है,फिर वीडियो कॉल पर लोगो को ठगी का शिकार बनाते थे।पीड़ित सेवानिवृत कर्मी दिलीप ने बताया कि इन शातिरों ने पहले मनी लांड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दिया।फिर उनका मोबाइल हैक कर लिया।इस दौरान उनको और उनकी पत्नी को 10 दिनों तक हाउस अरेस्ट कर रखा। इस दौरान यह लोग कोर्ट लगाते और रुपये अकाउंट में डालने का आदेश देते थे। इतना ही नही घर से बाहर निकलने पर शूट करने की भी धमकी देते थे।

पीड़ित ने बताया कि हाउस अरेस्ट के दौरान बाद भी उनके घर के बाहर दो लोग निगरानी रखते थे। वे कभी सादे लिबास में तो कभी पुलिस की वर्दी में तैनात रहते थे। साइबर फ्रॉड किसी को फोन नहीं करने देते थे।साइबर डीएसपी ने बताया कि आकाश मुखर्जी की गिरफ्तारी की सूचना अन्य राज्यों की पुलिस को दी जाएगी। साथ ही इस गिरोह में शामिल अन्य शातिरो को भी गिरफ्तार किया जायेगा।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More