अंतरराष्ट्रीय नशा एवं अवैध तस्करी निरोध दिवस पर न्यायाधीश एवं न्यायिक कर्मियों ने ली शपथ

पूर्वी चंपारण, व्यवहार न्यायालय परिसर में गुरूवार को अंतरराष्ट्रीय नशा एवं अवैध तस्करी निरोध दिवस पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष देवराज त्रिपाठी की अध्यक्षता में प्राधिकार के सचिव सह सब जज- 6 श्वेता सिंह ने सभी को शपथ दिलाई।

सभी ने शपथ लेते हुए कसम खाती की “हम शपथ लेते हैं कि तंबाकू, शराब या किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ का न कभी सेवन करेंगे और नहीं आसपास के किसी व्यक्ति को सेवन करने देंगें। तंबाकू शराब या किसी भी मादक पदार्थ का किसी भी रूप में परिवहन या व्यापार में न तो स्वयं और नहीं किसी अन्य व्यक्ति को किसी भी प्रकार से मदद करेंगे।”

कार्यक्रम में कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संदीप सिंह,न्यायाधीश मुकुंद कुमार, न्यायाधीश सुरेंद्र प्रसाद, अरूण कुमार सिन्हा, ब्रजेश कुमार, मिथिलेश झा, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सूर्यकांत तिवारी, ऋचा भार्गव, रेशमा वर्मा,मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पुनीत कुमार तिवारी, प्रसेनजीत सिंह, रंजीत कुमार चौधरी, मुकेश कुमार,रेशमा वर्मा, गरिमा रानी, गौरव सिंह, उमेंद्र वर्मा,न्यायालय कर्मी हिमांशु कुमार, राजेश कुमार, अरुणेश कुमार,विकाश कुमार आदि उपस्थित थे।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More