अक्षय कुमार स्टारर ‘स्काई फोर्स’ की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आई सामने

News Saga Desk

मुंबई : अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया स्टारर ‘स्काई फोर्स’ 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। देशभक्ति फिल्म ‘स्काई फोर्स’ दर्शकों को आकर्षित करने में सफल रही रही। फिल्म को पहले दिन खूब प्यार मिला है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत की। इस फिल्म की पहले दिन की कमाई अक्षय कुमार की पिछली कई फिल्मों से काफी ज्यादा है। यह 2025 की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म भी बन गई है।

अक्षय कुमार आखिरी बार अगस्त 2024 में फिल्म ‘खेल खेल में’ नजर आए थे। ये फिल्म फ्लॉप रही। इसके बाद यह कहा जा सकता है कि अक्षय ने ‘स्काई फोर्स’ से दमदार वापसी की है। इस फिल्म से वीर पहाड़िया ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। वीर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पौत्र हैं। ‘स्काई फ़ोर्स’ 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर भारत के जवाबी हमले की कहानी है।

स्काई फोर्स की पहले दिन की कमाई देशभर में ‘स्काई फोर्स’ के करीब 4900 शो दिखाए गए। फिल्म ने पहले दिन 11.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह फिल्म कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ और अजय देवगन की ‘आजाद’ के एक हफ्ते बाद रिलीज हुई है लेकिन इसका ओपनिंग डे कलेक्शन दोनों फिल्मों से बेहतर रहा। ऐसा लग रहा है कि देशभक्ति पर आधारित इस फिल्म को 26 जनवरी को भी तगड़ा फायदा होगा। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ वीर पहाड़िया के काम की भी काफी सराहना हो रही है। इस फिल्म में सारा अली खान भी हैं।

स्काई फोर्स’ का बजटस्काई फोर्स बजट

फिल्म ‘स्काई फोर्स’ के निर्माण के लिए निर्माताओं ने काफी खर्च किया है। इस फिल्म का बजट 160 करोड़ रुपये है। आने वाले दिनों में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन करती है ये देखना अहम होगा।

स्काई फोर्स’ की स्क्रीनिंग में भड़के अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता हैं। 2024 में आई फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में विलेन का किरदार निभाकर अर्जुन ने सभी की तारीफें बटोरीं। अर्जुन हमेशा दूसरे कलाकारों के प्रीमियर में शामिल होकर उनका समर्थन करते नजर आते हैं। ऐसे में अर्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह सामने मौजूद पैपराजी से काफी नाराज नजर आ रहे हैं।

‘स्काई फोर्स’ के प्रीमियर के दौरान भड़के अर्जुन’स्काई फोर्स’ के प्रीमियर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें दिख रहा है कि अर्जुन फिल्म देखने आते हैं। तभी सामने खड़े पैपराजी हंगामा करते नजर आते हैं। इस बात से अर्जुन भी हैरान रह गए। अर्जुन सभी से कहते है, “मैंने तुमसे कहा ना कि मुझे देर हो गई है और तुम लोग धक्का मार रहे हो। यह लगत बात है।” इतना कहकर अर्जुन निराश होकर चले जाते है।

इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने अर्जुन का समर्थन किया है और पैपराजी के व्यवहार की आलोचना की है। अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने दिवाली 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में विलेन का किरदार निभाया था। इसके अलावा अर्जुन की भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ इस साल रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर हर कोई उत्सुक है।

Read More News

अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, व्यापार समझौते के बाद उच्चस्तरीय बैठकों से भारत-अमेरिका रिश्तों को मिली नई गति

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे की शुरुआत की। वॉशिंगटन...

Read More