अब तक 6 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल: आयकर विभाग

News Saga Desk

नई दिल्‍ली | आयकर विभाग ने शनिवार को कहा कि आकलन वर्ष 2025-26 के लिए अब तक छह करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए जा चुके हैं। बिना जुर्माने के आईटीआर दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर है।

आयकर विभाग ने ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर कहा, “करदाताओं और कर विशेषज्ञों का धन्यवाद। जिन्होंने हमें अब तक 6 करोड़ आयकर रिटर्न के लक्ष्य तक पहुंचने में मदद की है और यह संख्या अभी भी जारी है।”

करदाताओं को आईटीआर दाखिल करने, कर भुगतान और अन्य संबंधित सेवाओं में करदाताओं की सहायता के लिए, हमारा हेल्पडेस्क 24×7 आधार पर काम कर रहा है और विभाग कॉल, लाइव चैट, वेबएक्स सत्र और ट्विटर/एक्स के जरिए सहायता प्रदान कर रहा है।

आयकर विभाग ने लिखा, हम उन सभी लोगों से आग्रह करते हैं जिन्होंने अभी तक आकलन वर्ष यानी निर्धारण वर्ष 2025-26 के लिए आईटीआर दाखिल नहीं किया है, ताकि अंतिम समय की भागदौड़ से बचा जा सके। आइए इस गति को जारी रखें।

उल्‍लेखनीय है क‍ि आयकर विभाग ने मई में ऐसे व्यक्तियों, एचयूएफ और संस्थाओं द्वारा आकलन वर्ष (एवाई) 2025-26 (वित्तीय वर्ष 2024-25 में अर्जित इनकम के लिए) के लिए आईटीआर दाखिल करने की नियत तारीख को 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर करने की घोषणा की थी, जिन्हें अपने खातों का ऑडिट नहीं कराना है।

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

March 26, 2026

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More