आईसीसी ने एकदिनी क्रिकेट के दो गेंद नियम और कंकशन-सब्स्टीट्यूट प्रोटोकॉल में किया बदलाव

News Saga Desk

नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी)ने वनडे क्रिकेट में दो नई गेंदों के नियम और कंकशन सब्स्टीट्यूट प्रोटोकॉल में अहम बदलाव को मंजूरी दे दी है। ये नए नियम 17 जून से टेस्ट, 2 जुलाई से वनडे और 10 जुलाई से टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में लागू होंगे।

अब ऐसे लागू होगा दो गेंदों का नियम

अब तक पुरुषों के वनडे मुकाबलों में एक पारी में दो नई गेंदों का इस्तेमाल होता था— एक-एक गेंद दोनों सिरों से, लेकिन नए नियम के अनुसार, एक पारी में 34 ओवर तक दोनों सिरों से नई गेंदों का प्रयोग जारी रहेगा। इसके बाद, 35वें ओवर से 50वें ओवर तक गेंदबाजी टीम दो में से एक गेंद चुनकर उसका उपयोग दोनों सिरों से करेगी।

आईसीसी ने कहा कि इस बदलाव का उद्देश्य बल्लेबाज और गेंदबाज के बीच संतुलन स्थापित करना है। यदि किसी वनडे मैच की पारी की शुरुआत से पहले ओवरों की संख्या 25 या उससे कम कर दी जाती है, तो पूरी पारी के लिए सिर्फ एक नई गेंद का ही उपयोग होगा।

कंकशन-सब्स्टीट्यूट में पारदर्शिता के लिए सख्त नियम

अब से, किसी खिलाड़ी के सिर पर चोट लगने (कंकशन) की स्थिति में बदलाव किए गए खिलाड़ी (सब्स्टीट्यूट) की अनुमति पहले से तय नामों की सूची के आधार पर दी जाएगी। टीमों को मैच शुरू होने से पहले पांच विशेष भूमिकाओं में एक-एक खिलाड़ी नामित करना होगा:

एक विकेटकीपर ,एक बल्लेबाज ,एक तेज गेंदबाज, एक स्पिनर, एक ऑलराउंडर

उदाहरण के तौर पर, इस साल जनवरी में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 में बल्लेबाजी ऑलराउंडर शिवम दुबे के स्थान पर गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्षित राणा को कंकशन सब्स्टीट्यूट के रूप में उतारा था। राणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3/33 विकेट लिए थे, लेकिन यह चयन विवादित रहा। नई सूचीबद्ध प्रणाली ऐसे विवादों को रोकने में मदद करेगी।

यदि बदले गए खिलाड़ी को भी कंकशन हो जाए, तो मैच रेफरी को इस सूची से बाहर का खिलाड़ी चुनने की छूट होगी, लेकिन वह ‘लाइक-फॉर-लाइक’ (समान भूमिका) सिद्धांत के अनुसार ही होगा।

कैच पकड़ने के नियमों में भी बदलाव

मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने कैच पकड़ने के नियमों में भी संशोधन किया है। अब “बनी हॉप” (बाउंड्री के बाहर जाकर हवा में कूदकर कैच पकड़ना और वापस मैदान में आना) की अनुमति नहीं होगी।

रांची में रामनवमी पर बिजली विभाग की एडवाइजरी, झांकियों की ऊंचाई 13 फीट तय, सुरक्षा के सख्त निर्देश

रांची : रामनवमी पर्व को लेकर राजधानी रांची में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच झारखंड बिजली वितरण...

March 25, 2026

Read More News

Read More