आचार संहिता के बावजूद लगे हैं नेताओं के पोस्टर, प्रशासन बेखबर

News Saga Desk

भागलपुर | बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इसके बावजूद भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र में राजनीतिक दलों के पोस्टर और बैनर खुलेआम लगे हुए हैं। बाईपास स्थित सेंट टेरेसा स्कूल के समीप बड़े-बड़े होर्डिंग्स पर विभिन्न दलों की प्रचार सामग्री अब भी देखी जा सकती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आचार संहिता लागू हो जाने के बावजूद राजनीतिक होर्डिंग्स का हटाया न जाना प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। ग्रामीणों की मांग है कि बिना पक्षपात के सभी प्रचार सामग्री तुरंत हटाई जाए ताकि चुनाव की निष्पक्षता बनी रहे। प्रशासनिक अधिकारियों की मानें तो उन्हें इस विषय में कोई जानकारी नहीं है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अमित कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिली है और वे इसे दिखवा रहे हैं। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि आचार संहिता से संबंधित कार्रवाई के लिए अंचलाधिकारी (सीओ) जिम्मेदार होते हैं। इस संबंध में जब अंचलाधिकारी सतीश कुमार से बात की गई, तो उन्होंने भी अनभिज्ञता जाहिर की। उन्होंने कहा कि वे मामले की जांच करवाएंगे और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद प्रशासन की सुस्ती क्यों बनी हुई है। जानकारों का मानना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो यह आचार संहिता के उल्लंघन का गंभीर मामला बन सकता है, जिससे चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल उठ सकते हैं।

Read More News

नन्हें शेर शावक का भगवान बिरसा जैविक उद्यान राँची में हार्दिक स्वागत, दर्शक अब कर सकेंगे दीदार

रांची | भगवान बिरसा जैविक उद्यान से एक बेहद खुशखबरी सामने आई है। उद्यान में जन्मी एशियाई शेर की...

रांची में 25 मार्च को सरकारी स्कूलों का सत्रांत वार्षिकोत्सव, दो लाख छात्र-छात्राएं और 7000 शिक्षक शामिल

रांची जिले के सभी सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में 25 मार्च, बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26...

रांची में रामनवमी पर बिजली विभाग की एडवाइजरी, झांकियों की ऊंचाई 13 फीट तय, सुरक्षा के सख्त निर्देश

रांची : रामनवमी पर्व को लेकर राजधानी रांची में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच झारखंड बिजली वितरण...

Read More