आजसू ने संघर्ष किया, झामुमो ने की झारखंड आंदोलन की सौदेबाजी : सुदेश

NEWS SAGA DESK

रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने पार्टी के 26 वें समारोह में रविवार को कहा कि झामुमो ने झारखंड आंदोलन की सौदेबाजी की, जबकि आजसू ने संघर्ष किया है।

खेलगांव के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित स्थापना दिवस के मौके पर उन्होंने कहा कि आजसू ने बिना संघर्ष के ही वर्ष 1986 से 2000 तक सांसद और विधायक बनाया।

सुदेश ने कहा है कि हेमंत सरकार चोरी और लूट नहीं, जनता के अधिकारों की डकैती में जुटी है। जनता इस सरकार से मात्र छह माह में ही त्रस्त हो चुकी है। आजसू कार्यकर्ता हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने की तैयारी करें।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जाति जनगणना की घोषणा का आजसू स्वागत करती है। हमारी मांग है कि जाति के आधार पर आरक्षण दिया जाए।

सुदेश ने कहा कि झारखंड निर्माण में बंगाल और ओडिशा के सदस्यों की भी भूमिका रही है। राज्य के अंदर चलने वाली सबसे लम्बी लड़ाई झारखंड आंदोलन है। उन्होंने कहा कि आजसू ने झारखंड के लिए संघर्ष किया और तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपाई ने अलग राज्य का निर्माण किया।

सुदेश ने कहा कि आज से आजसू एक नए तेवर में दिख रही है। अब राज्य के नवनिर्माण का संकल्प लेकर यहां से हमलोग जाएंगे।

राज्य को एक नई सोच के साथ आगे लेकर जाने की आवश्यकता है।

वर्तमान हेमंत सरकार झूठ बोलकर और गुमराह कर राजनीति कर रही है। महिलाओं को सत्ता हासिल करने का आधार बनाया गया और अब छह लाख महिलाओं का नाम मंईयां योजना से काटा जा रहा है। इसका जवाबदेह कौन होगा।

सुदेश ने कहा कि सारा तंत्र जनता को धमकाने में लगा है। जमीन के नाम पर सारा अपराध हो रहा है। एक जमीन की छह बार रजिस्ट्री हो रही है और सीओ और थाना फर्जी करने वालों के पक्ष में वास्तविक मालिक को प्रताड़ित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने न तो नियोजन नीति बनाई, न विस्थापन नीति और न ही स्थानीय नीति बना पाई। इस सरकार को जनता की कोई चिंता नहीं है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि झारखंड की हालत बहुत ही बुरी हो गई है। कोयला और बालू की लूट चल रही है। न तो स्थानीय नीति बनी और न ही नियोजन नीति। आजसू के आंदोलनकारियों ने संघर्ष कर अलग राज्य बनवाया, लेकिन यह सरकार आंदोलनकारियों का न तो सम्मान कर रही है और न ही पेंशन दे रही है।

Read More News

UP पॉलिटिक्स: तेज प्रताप से वीडियो कॉल के बाद अखिलेश का सियासी झटका, बिहार में सपा का समर्थन तेजस्वी को

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ हुई वीडियो कॉल के बाद बिहार की राजनीति में नई पारी की...

‘गुंडा राज’ के पोस्टर से कांग्रेस का हमला: ADG के सामने फायरिंग और मुजफ्फरपुर रेप कांड को लेकर घेरा नीतीश सरकार को

पटना के अलग-अलग चौक चौराहे पर कांग्रेस की ओर से दो पोस्टर लगाए गए हैं, जिसके जरिए NDA सरकार पर हमला...

Read More