News Saga Desk
पटना : आजसू पार्टी के महासचिव सह प्रवक्ता और पूर्व आईपीएस अधिकारी संजय रंजन सिंह ने सोमवार को पटना में राजद की सदस्यता ग्रहण की. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव के समक्ष उन्हें राष्ट्रीय जनता दल का दामन थामा.
रांची-झारखंड की आजसू पार्टी को झटका लगा है. पूर्व आईपीएस और आजसू के महासचिव सह प्रवक्ता संजय रंजन सिंह ने बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को राजद (राष्ट्रीय जनता दल) का दामन थाम लिया. राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव और बिहार के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी. राजद में शामिल होने के बाद संजय रंजन सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद की नीति और सिद्धांतों को वे जन-जन तक पहुंचाएंगे और संगठन को मजबूत करेंगे.
संजय रंजन सिंह ने राजद की सदस्यता ग्रहण की
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने जानकारी दी है कि 28 जनवरी को राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के आदेशानुसार पटना में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव और राष्ट्रीय जनता दल के बिहार के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव के समक्ष पूर्व आईपीएस और आजसू के महासचिव सह प्रवक्ता संजय रंजन सिंह ने राजद की सदस्यता ग्रहण की.
राजद की सदस्यता रसीद देकर संजय रंजन सिंह को राजद में शामिल करवाया
भोला प्रसाद यादव और शक्ति यादव ने राजद की सदस्यता रसीद देकर संजय रंजन सिंह को राजद में शामिल करवाया. भोला प्रसाद यादव और शक्ति यादव ने सदस्यता दिलाते हुए कहा कि इनके आने से पार्टी मजबूत होगी और संगठन भी मजबूत होगा.
नीति एवं सिद्धांतों से प्रभावित होकर उन्होंने राजद की सदस्यता ग्रहण
राजद की सदस्यता ग्रहण करने के बाद संजय रंजन सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव की नीति एवं सिद्धांतों से प्रभावित होकर उन्होंने राजद की सदस्यता ग्रहण की है. वे इनकी नीति और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे. पार्टी का जो भी दिशा-निर्देश होगा, तन-मन से संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे.
No Comment! Be the first one.