आरपीएफ ने भारी मात्रा में शराब बरामद किया

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने हटिया रेलवे स्टेशन से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। जब्त शराब की कीमत लगभग 47 हजार 910 रुपये है।
एसआई दीपक कुमार ने शुक्रवार को बताया कि रांची रेल मंडल में आरपीएफ के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ हटिया और फ्लाइंग टीम ने हटिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नंबर 18624 की जांच की। जांच के दौरान देखा कि ट्रेन के जनरल कोच के बाथरूम के पास 05 लावारिस बैग रखे हुए थे। जांच करने पर बैगों के अंदर कुल 74 बोतलें बियर और शराब विभिन्न कंपनियों के बरामद किये गए। आरपीएफ टीम ने सभी शराब को जब्त कर उत्पाद विभाग को सौंप दिया।

Read More News

होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन राकेश के निधन पर परिवार से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच स्टेट ऑफ होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन और...

मुख्यमंत्री ने सरहुल पर सिरमटोली सरना स्थल में की पूजा, राज्यवासियों की खुशहाली की कामना

प्रकृति पर्व सरहुल के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची के सिरमटोली स्थित...

Read More