ऋषभ शेट्टी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे ऋतिक रोशन

News Saga Desk

कांतारा | ऋषभ शेट्टी अपनी फिल्म कांतारा से रातों-रात स्टार बन गए थे और इस फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था। अब वे लंबे समय से इस ब्लॉकबस्टर की प्रीक्वल को लेकर सुर्खियों में हैं। प्रीक्वल में पहले ही दिलजीत दोसांझ को शामिल किया जा चुका है और अब बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन को भी इस प्रोजेक्ट में जोड़ा गया है। आइए जानते हैं कि ऋषभ ने ऋतिक रोशन को इस फिल्म में क्या जिम्मेदारी सौंपी है।

कांतारा : चैप्टर 1 का ट्रेलर 22 सितंबर 2025 को दोपहर 12:45 बजे रिलीज होगा और अब एक रोमांचक अपडेट सामने आया है कि इसका हिंदी ट्रेलर बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन लॉन्च करेंगे। फिल्म के अभिनेता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “जब प्रकृति की ताकत टकराएगी एक सुपरस्टार की आग से। कांतारा चैप्टर 1 के हिंदी ट्रेलर का अनावरण करेंगे सुपरस्टार ऋतिक सर। और भी दिग्गज, और भी भाषाएं। अब कांतारा की दहाड़ पूरे विश्व में गूंजेगी। बने रहिए हमारे साथ।”

कांतारा : चैप्टर 1 के साथ ही वरुण धवन की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी भी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। जब कांतारा अपनी शुरुआत में केवल साउथ में रिलीज़ हुई थी, तब भी इसे दर्शकों से इतनी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली कि बाद में इसे हिंदी भाषी क्षेत्र के लिए भी लाया गया। ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म को हिंदी में एए फिल्म्स वितरित करेगी, जो रवीना टंडन के पति की कंपनी है।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More