एशिया कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुनी गईं उदिता, बोलीं– “महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में मजबूती से वापसी करना ही मेरा लक्ष्य था”

News Saga Desk

नई दिल्ली | भारतीय महिला हॉकी टीम की अनुभवी डिफेंडर उदिता ने महिला एशिया कप 2025 में शानदार प्रदर्शन कर न सिर्फ टीम को फाइनल तक पहुंचाया, बल्कि अपने खेल के दम पर ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब भी अपने नाम किया। भारत को हालांकि खिताबी मुकाबले में मेजबान चीन से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा और सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

उदिता ने इस टूर्नामेंट में डिफेंस के साथ-साथ अटैकिंग भूमिका निभाते हुए अहम योगदान दिया। नियमित ड्रैग-फ्लिकर दीपिका की गैरमौजूदगी में उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर की जिम्मेदारी उठाई और सेट-पीस से तीन गोल दागे।

सम्मान मिलने पर उदिता ने मंगलवार को हॉकी इंडिया के हवाले से कहा, “प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना जाना मेरे लिए गर्व का पल है। यह उपलब्धि खास है क्योंकि इस साल यूरोप में हुए एफआईएच प्रो लीग मैचों से मैं बाहर रही थी। ऐसे में इस अहम टूर्नामेंट में मजबूती से वापसी करना ही मेरा लक्ष्य था। इस सफर में मेरे साथियों और कोचिंग स्टाफ का पूरा सहयोग मिला, जिसके लिए मैं आभारी हूं।”

टीम के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा, “हमने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा हॉकी खेला और मुश्किल मुकाबलों में जुझारूपन दिखाया। कोरिया और जापान जैसी टीमों के खिलाफ जीत ने हमारा आत्मविश्वास बढ़ाया। फाइनल हमारे पक्ष में नहीं गया, लेकिन यह सिल्वर मेडल हमारी प्रगति का प्रतीक है और हमें आगे और बेहतर करने की प्रेरणा देगा।”

भारत ने हांगझोउ में पूल चरण में थाईलैंड (11-0) और सिंगापुर (12-0) पर बड़ी जीत दर्ज की, जबकि जापान से 2-2 की ड्रॉ खेली। सुपर-4 चरण में भारत ने कोरिया को 4-2 से हराया, चीन से 1-4 से हारा और जापान से 1-1 की रोमांचक ड्रॉ खेलकर फाइनल में जगह बनाई।

अंत में उदिता ने अपना सम्मान पूरी टीम को समर्पित करते हुए कहा, “व्यक्तिगत पुरस्कार हमेशा खास होते हैं, लेकिन यह पूरी टीम की मेहनत का नतीजा है। हर खिलाड़ी ने योगदान दिया और मुझे गर्व है कि मैं इतने मेहनती दल का हिस्सा हूं। हम इस अनुभव से सीखेंगे और और मजबूत होकर लौटेंगे।”

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More