ऑस्ट्रेलियाई लीजेंड जे स्टेसी बने वेदांता कलिंगा लांसर्स के मुख्य कोच

News Saga Desk

भुवनेश्वर | वेदांता कलिंगा लांसर्स ने आगामी हीरो हॉकी इंडिया लीग सत्र से पहले ऑस्ट्रेलिया के महान हॉकी खिलाड़ी जे स्टेसी को टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। वह जर्मन कोच वैलेंटिन अल्टनबर्ग की जगह लेंगे, जिन्होंने पिछले सीजन में टीम का नेतृत्व किया था।

चार ओलंपिक खेलों में हिस्सा ले चुके और ऑस्ट्रेलिया के लिए रिकॉर्ड 321 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले स्टेसी खिलाड़ी और कोच, दोनों ही भूमिकाओं में व्यापक अनुभव लेकर आए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की ओर से तीन ओलंपिक पदक (1992 बार्सिलोना में रजत, 1996 अटलांटा और 2000 सिडनी में कांस्य) जीते। इसके अलावा उन्होंने 1998 कॉमनवेल्थ गेम्स (कुआलालंपुर) और 1999 चैंपियंस ट्रॉफी में स्वर्ण पदक भी जीता। साल 1999 में उन्हें एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर भी चुना गया था। स्टेसी ने 2000 में ऑस्ट्रेलिया के सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी के रूप में संन्यास लिया।

कोचिंग करियर में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड और बेल्जियम के क्लब व घरेलू स्तर पर कार्य किया है। इसके अलावा वे 2016 और 2017 में हॉकी इंडिया लीग की मुंबई फ्रेंचाइज़ी के मुख्य कोच भी रहे। साल 2022 से वह ऑस्ट्रेलियाई जूनियर टीम के मुख्य कोच की भूमिका निभा रहे थे।

वेदांता एल्यूमीनियम के सीईओ राजीव कुमार ने कहा कि जे स्टेसी ने अपने करियर में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं और अंतरराष्ट्रीय हॉकी के सबसे सम्मानित नामों में से एक हैं। उनके नेतृत्व में हमारी टीम निश्चित रूप से नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी और हमारे लक्ष्य खिताब जीतने के साथ-साथ खिलाड़ियों को उत्कृष्ट करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करने को साकार करेगी।

अपनी नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए जे स्टेसी ने कहा कि मैं वेदांता कलिंगा लांसर्स के साथ नया अध्याय शुरू करने को लेकर उत्साहित हूं और हॉकी इंडिया लीग में वापसी को लेकर रोमांचित हूं। पिछली बार इस लीग ने मुझे एक कोच के रूप में बहुत कुछ सिखाया और मुझे यकीन है कि यह अनुभव भी उतना ही खास होगा। भारत लौटना और इतनी शानदार फ्रेंचाइज़ी के साथ काम करना मेरे लिए गर्व की बात है। इस अवसर के लिए मैं वेदांता कलिंगा का आभारी हूं और एक रोमांचक सफर की प्रतीक्षा कर रहा हूं।

वेदांता कलिंगा लांसर्स ने पूर्व कोच वैलेंटिन अल्टनबर्ग को टीम को मजबूत बनाने और शानदार नेतृत्व के लिए धन्यवाद दिया।

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More