कटिहार पुलिस ने 25 किलो से अधिक गांजा सहित दो तस्कर को किया गिरफ्तार

News Saga Desk

कटिहार | जिला के सेमापुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 25.604 किलोग्राम गांजा और 2 मोटरसाइकिल के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान मोहम्मद यासीन उम्र 62 वर्ष पिता अब्दुल ताऊआब और मोहम्मद शरीफ शेख पिता यासीन शेख के रूप में हुई है, जो दोनों टेगरिया थाना सेमापुर जिला कटिहार के रहने वाले हैं।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर इन दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये तस्कर इस गांजे को कहां से लाए थे और कहां सप्लाई करने वाले थे।

पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास करेगी।

Read More News

नन्हें शेर शावक का भगवान बिरसा जैविक उद्यान राँची में हार्दिक स्वागत, दर्शक अब कर सकेंगे दीदार

रांची | भगवान बिरसा जैविक उद्यान से एक बेहद खुशखबरी सामने आई है। उद्यान में जन्मी एशियाई शेर की...

रांची में 25 मार्च को सरकारी स्कूलों का सत्रांत वार्षिकोत्सव, दो लाख छात्र-छात्राएं और 7000 शिक्षक शामिल

रांची जिले के सभी सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में 25 मार्च, बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26...

रांची में रामनवमी पर बिजली विभाग की एडवाइजरी, झांकियों की ऊंचाई 13 फीट तय, सुरक्षा के सख्त निर्देश

रांची : रामनवमी पर्व को लेकर राजधानी रांची में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच झारखंड बिजली वितरण...

Read More