कफ सिरप से बच्चों की मौत मामले पर सुप्रीम कोर्ट 10 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

News Saga Desk

नई दिल्ली | उच्चतम न्यायालय मध्यप्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले पर सुनवाई को तैयार हो गया है। चीफ जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष गुरुवार काे इस मामले की जल्द सुनवाई के लिए मेंशन किया गया। इसके बाद कोर्ट ने 10 अक्टूबर को सुनवाई करने का आदेश दिया।

दरअसल, वकील विशाल तिवारी ने याचिका दायर कर मांग की है कि बच्चों की मौत के मामलों की कोर्ट की निगरानी में जांच का आदेश दिया जाए। याचिका में मांग की गई है कि इस मामले में दर्ज एफआईआर और जांच सीबीआई को सौंपी जाए। याचिका में कहा गया है कि केंद्र सरकार को राष्ट्रीय स्तर पर एक न्यायिक आयोग या विशेषज्ञों का टास्क फोर्स गठित करने का दिशा-निर्देश जारी किया जाए।

तमिलनाडु में निर्मित कोल्ड्रिफ सिरप में डायथिलीन ग्लाइकॉल (डीईजी) नामक नामक रसायन तय से अधिक मात्रा में मिलाए जाने की वजह से मध्यप्रदेश और राजस्थान के 16 बच्चों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की गई है।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More