News Saga Desk
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना पर हुआ सार्थक विमर्श, पारदर्शिता और आत्मनिर्भरता पर विशेष बल
रांची : प्रखंड सभागार में शुक्रवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना (पशुपालन एवं गव्य विकास विभाग) के तहत लाभुकों के चयन हेतु प्रखंड स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में योजना के सार्थक क्रियान्वयन, पारदर्शी चयन प्रक्रिया तथा पशुपालकों तक समयबद्ध सहायता पहुँचाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा, प्रमुख सोमनाथ मुंडा, उप प्रमुख अंजय बैठा, प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी सुदीपता, सहित जिला परिषद सदस्य एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विधायक सुरेश कुमार बैठा ने कहा कि यह योजना ग्रामीण जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण, रोजगार संवर्द्धन और पशुपालकों की आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र लाभुकों का चयन निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ किया जाए, ताकि योजना का लाभ वास्तविक जरूरतमंद परिवारों तक पहुँच सके।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि चयनित लाभुकों को प्रशिक्षण एवं तकनीकी सहयोग प्रदान किया जाएगा, जिससे वे आधुनिक पशुपालन की ओर अग्रसर होकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण में योगदान दे सकें।
No Comment! Be the first one.