कार्यपालक अभियंता के घर विजिलेंस की छापेमारी

News Saga Desk

भागलपुर | भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रणव कुमार के भागलपुर स्थित घर पर विजिलेंस की टीम ने बुधवार सुबह छापेमारी से कर रही है। बताया जा रहा है कि आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने के बाद पटना से आई 12 सदस्यीय विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई शुरू की है। टीम सुबह से ही प्रणव कुमार के भागलपुर स्थित आवास पर तलाशी अभियान चला रही है। इस दौरान घर में इंजीनियर प्रणव कुमार मौजूद नहीं हैं लेकिन विजिलेंस अधिकारी परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ कर रही है।

विजिलेंस टीम के साथ स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर तैनात है, ताकि जांच में किसी तरह की बाधा न हो। बताया जा रहा है कि प्रणव कुमार दरभंगा में कार्यरत हैं और भागलपुर में भी अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। इसी बीच इओयू डीएसपी लव कुमार ने जानकारी दी कि दरभंगा स्थित ठिकाने पर भी एक साथ छापेमारी चल रही है। भागलपुर से टीम ने जमीन के कागजात और कुछ जेवरात जब्त किए हैं, जिन्हें आगे की जांच के लिए अपने साथ ले जाया गया है।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More