कृषि विकास मेला का हुआ समापन, 248 किसान हुए पुरस्कृत

News Saga Desk

सिमडेगा : सिमडेगा के गांधी मेला में लगाए गए कृषि विभाग मेला का आज समापन किया गया। इस दौरान किसानों को प्रोत्साहित करने के उदेश्य से हरेक वर्ष गणतंत्र दिवस के मौके पर गांधी मेला में 05 दिवसीय कृषि विकास मेला का आयोजन किया जाता है। जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से सैकड़ों किसान अपने बेहतर उत्पादन को प्रदर्शनी के लिए लाते हैं।

आज इसका समापन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त संदीप कुमार दोराईबुरु सहित जिला परिषद अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग, जिला परिषद् उपाध्यक्ष सोनी पैकरा, जिला परिषद सदस्य शांति बाला केरकेट्टा, कार्यपालक दंडाधिकारी -सह-अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात रंजन रंजन ज्ञानी, जिला सहकारिता पदाधिकारी आत्म अभय टोप्पो और जिला कृषि बाजार समिति पदाधिकारी दीपांकर राम शामिल हुए। सभी अतिथियों का जिला कृषि पदाधिकारी मुनेंद्र दास से पुष्प गुच्छ भेंट देकर स्वागत किया।

कृषि पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि कृषि प्रदर्शनी में किसान एक से बढ कर एक फल, फुल और सब्जी उत्पादन का प्रदर्शन किया। ऐसे प्रदर्शनी से किसानो में प्रतिस्पर्धा की भावना आती है और किसानो एक दुसरे का देख कर बेहतर उत्पादन करने की कोशिश करते हैं। जिससे जिले में कृषि का विकास होता है।

इस कृषि प्रदर्शनी में 248 किसानो के उत्पादन के आधार पर जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। इसमें जिले के किसानो 63 किसानों को प्रथम पुरस्कार, 63 किसानों को द्वितीय पुरस्कार, 61 किसानों को तृतीय पुरस्कार और 61 किसानों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। जिससे किसान प्रोत्साहित हो सकें।

इसके अलावा उप विकास आयुक्त एवं उपस्थित जन प्रतिनिधियों ने भी किसानों को संबोधित करते हुए सिमडेगा जिला को कृषि के क्षेत्र में अग्रणी बनाने जिला बनाने और अपनी आजीविका बेहतर करने की बात कहीं।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

Read More