कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को मिला प्रशिक्षण

नालंदा, बिहारशरीफ। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के तत्वावधान में नालंदा जिले के नगरनौसा प्रखंड के कैला पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय रामचक में रविवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत किसानों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण शिविर में किसानों को नवीन कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई ताकि वे वैज्ञानिक तरीकों से खेती कर अपनी आय में वृद्धि कर सकें।कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डॉ. विद्या शंकर सिंह, कुमारी विभा रानी, अभिषेक आनंद, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सत्येन्द्र कुमार, प्रशिक्षु प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्वेता कुमारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अमित कुमार, सहायक प्रखंड तकनीकी प्रबंधक प्रवीण पांडेय समेत कई कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को मार्गदर्शन दिया।

मौके पर उप मुखिया जितेन्द्र प्रसाद, किसान प्रतिनिधि अरविंद कुमार सहित बड़ी संख्या में किसानों ने उपस्थित होकर प्रशिक्षण में सक्रिय रूप से भाग लिया और खेती से संबंधित अपने सवालों के समाधान प्राप्त किए।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

Read More