कैबिनेट का फैसला, महाराष्ट्र में चार पहिया वाहनों के लिए फास्ट टैग अनिवार्य किया गया 

News Saga Desk

मुंबई : महाराष्ट्र में सभी चार पहिया वाहनों के लिए फास्ट टैग अनिवार्य करने का निर्णय मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में लिया गया है। यह निर्णय 1 अप्रैल, 2025 से लागू किया जाएगा। इस निर्णय से ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात के साथ ईंधन और समय की भी बचत होगी।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि यदि चार पहिया वाहन चालकों ने तय समय के अंदर फास्ट टैग नहीं करवाया तो उसे दोगुना शुल्क का भुगतान करना होगा। महाराष्ट्र में 22 राज्य संचालित राजमार्गों फास्ट टैग लागू किया जाएगा। फास्ट टैग नीति 2021 से ही भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए लागू की गई है। इसे अब राज्य के राजमार्गों और टोल प्लाजा के लिए भी अनिवार्य किया गया है।

परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि यह एक कैशलेस टोल कलेक्शन सिस्टम है, जो एक वाहन के विंडशील्ड में चिपका रहता है। सिस्टम स्वचालित रूप से उपयोगकर्ता के लिंक किए गए खाते से टोल प्लाजा से गुजरने पर टोल शुल्क काट देता है। टोल भरने के लिए जब वाहन को टोल प्लाजा पर रोकने की आवश्यकता नहीं रहती है। इससे वाहनों की रफ्तार बनी रहेगी और ट्रैफिक की समस्या खत्म होगी।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More