खाद्यान्न के उठाओ और वितरण का निरीक्षण करने रामगढ़ पहुंची केंद्रीय टीम

News Saga Desk

रामगढ़ : झारखंड राज्य खाद्य निगम के द्वारा किस तरह कार्य किया जा रहा है, इसकी निगरानी केंद्र सरकार भी कर रही है। भारत सरकार की ओर से गठित टीम रामगढ़ भी पहुंची और यहां खाद्यान्न के उठाओ, वितरण और रखरखाव का निरीक्षण किया। रामगढ़ पहुंची टीम में शामिल अवर सचिव मंजुला डेनियल और एएसओ रितू चौधरी एएसओ को जिला आपूर्ति पदाधिकारी रंजीत टोप्पो ने दुकानों का भ्रमण कराया।इस दौरान गोदाम, जन वितरण प्रणाली दुकान और पैक्स का मुआयना टीम के द्वारा किया गया। जिस तरीके से गोदामों की सुरक्षा हो रही है उसे देखकर केंद्रीय टीम ने विभागीय अधिकारियों की सराहना की। सबसे बड़ी बात यह थी कि सभी गोदामों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे, जिससे निगरानी और भी आसान हो गई है। जिन गोदाम में चोरी की घटनाएं आम रहती हैं, खाद्यान्न को मिलने में परेशानी होती है, उन्हीं गोदामों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से देख केंद्रीय टीम चकित रह गई।

प्लास्टिक से सुरक्षित मिली बोरियां

केंद्रीय टीम ने झारखंड राज्य खाद्य निगम के गोदाम, जन वितरण प्राणी दुकान एवं पैक्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में खाद्यान्न वितरण, अनाज के उठाओ और रखरखाव संतोषजनक पाया गया। रामगढ़, पतरातु, मांडू , गोला, चितरपुर, दुलमी प्रखंड में लाभुकों से भी टीम ने पूछताछ की।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More