अपना घर आश्रम में गोवर्धन पूजा उल्लास पूर्वक मनाया गया

News Saga Desk

रांची : श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में रह रहे सभी दिव्यांगो एवं निराश्रितजनों के साथ गोवर्धन पूजा (अन्नकुट) उल्लासपूर्वक मनाया गया।इस अवसर पर समाजसेवी कविता वेंकट गाड़ोदिया एवं पंकज पोद्दार के सौजन्य से आश्रम में रह रहे दिव्यांग एवं निराश्रित लोगों एवं सभी उनकी सेवा करने वाले सेवाधारियों के लिए विशेष रूप से तैयार स्वादिष्ट व्यंजनों मे परोठा, सब्जी, दाल, वेजिटेबल पुलाव, चिप्स, गुलाब जामुन दोपहर को, तथा शाम को ड्राई फूड में काजू,बादाम, छुवाडा, किशमिश,मिठाई में लड्डू ,काजू कतली, खिलाकर सेवा की गई।

भोजन में परंपरागत गोवर्धन पूजा प्रसाद के साथ साथ विविध व्यंजन परोसे गए, जिससे न केवल सभी को तृप्ति मिली बल्कि उन्हें अपनेपन और सम्मान का भी अनुभव हुआ। सबों ने कई खेलों एवं गीत संगीत का भी लुफ्त उठाया। आश्रम का वातावरण दिन भर भक्ति, सेवा और सौहार्द से ओत-प्रोत रहा। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने इस पुनीत कार्य के लिए कविता वेंकट गाड़ोदिया एवं पंकज पोद्दार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के वंचित वर्ग के लिए ऐसे सेवाभावी कार्य समाज को सशक्त एवं संवेदनशील बनाते हैं। वहीं ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने इसे एक प्रेरणादायक पहल बताते हुए कहा कि सेवा ही सच्ची पूजा है और गोवर्धन पूजा का यही सार है-समाज के प्रति प्रेम और समर्पण।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

Read More