ग्लोबल इंडियन प्रवासी कबड्डी लीग की ट्रॉफी का हुआ अनावरण

NEWS SAGA DESK

नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार को एक भव्य समारोह में ग्लोबल इंडियन प्रवासी कबड्डी लीग (जीआई-पीकेएल) ने अपनी चैंपियनशिप ट्रॉफी का अनावरण किया। यह लीग 18 अप्रैल से गुरुग्राम में शुरू हो रही है। लीग में मिस्र, केन्या, अर्जेंटीना, जर्मनी, इंग्लैंड, नॉर्वे और पोलैंड जैसे कई देशों की टीमें शामिल हो रही हैं। समारोह के दौरान कई ऐसी प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद रहीं।

ट्रॉफी का अनावरण हरियाणा सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रधान सचिव डी. सुरेश, पूर्व भारतीय कबड्डी कप्तान दीपक हुड्डा और होलिस्टिक इंटरनेशनल प्रवासी स्पोर्ट्स एसोसिएशन (हिप्सा) की अध्यक्ष कंथि डी. सुरेश ने किया। इस दौरान डी. सुरेश ने कहा कि कबड्डी भारत की खेल विरासत का एक अभिन्न अंग है और यह देखना खुशी की बात है कि जीआई-पीकेएल जैसा वैश्विक मंच हरियाणा में आकार ले रहा है। यह पहल न केवल अंतरराष्ट्रीय एथलीटों को एक मंच प्रदान करेगी, बल्कि कबड्डी को ओलंपिक खेल के रूप में पहचान दिलाने में भी मददगार साबित होगी।

लीग के बारे में बात करते हुए पूर्व भारतीय कप्तान दीपक हुड्डा ने कहा कि यह लीग उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन मंच होने वाला है। कबड्डी एक ऐसा खेल है जो पूरे देश में खेला जाता है और मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी इस लीग को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे और इस खेल को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान देंगे।”

जीआई-पीकेएल के पहले सीजन में कुल 6 पुरुष और 6 महिला टीमें भाग लेंगी। इन टीमों के नाम क्षेत्रीय पहचान को दर्शाने के लिहाज से किया गया है।

महिला टीमें व उनकी कप्तानहरियाणवी ईगल्स – पुष्पा राणाभोजपुरी लेपर्डेस – मीना काद्यानमराठी फाल्कन्स – तनु शर्मापंजाबी टाइग्रेस – मीरातेलुगु चीता – जूली भाटीतमिल लायनेस – सुमन

पुरुष टीमें व उनके कप्तानभोजपुरी लेपर्ड्स – शिव प्रसादहरियाणवी शार्क्स – विकास दहियामराठी वल्चर्स – कपिल नरवालपंजाबी टाइगर्स – साविन नरवालतमिल लायंस – सुनील नरवालतेलुगु पैंथर्स – संदीप कंडोला

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: एससी-एसटी एक्ट में धर्म परिवर्तन पर स्पष्ट निर्देश

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने एससी-एसटी एक्ट से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाया है।...

March 24, 2026

Read More News

Read More