घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

 News Saga Desk

नई दिल्ली : घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी, लेकिन बाजार खुलते ही बिकवाली शुरू हो जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक गिरकर लाल निशान में पहुंच गए। दोपहर 12 तक के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.34 प्रतिशत और निफ्टी 0.32 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

दिन के पहले सत्र का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से सिप्ला, बीपीसीएल, डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज, एचडीएफसी लाइफ और इंडसइंड बैंक के शेयर 2.20 प्रतिशत से लेकर 0.99 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर ओएनजीसी, टाइटन कंपनी, एनटीपीसी, टाटा स्टील और श्रीराम फाइनेंस के शेयर 1.95 प्रतिशत से लेकर 1.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,490 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,287 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,203 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 12 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 18 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 19 शेयर हरे निशान में और 31 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 242.08 अंक की मजबूती के साथ 78,513.36 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण इस सूचकांक में गिरावट आ गई। हालांकि खरीदारों ने बीच-बीच में लिवाली करके बाजार को सहारा देने की कोशिश भी की। इसके बावजूद इस सूचकांक की स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं हो सका। लगातार हो रही बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स गिर कर 77,926.58 अंक तक पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच दोपहर 12 बजे तक के कारोबार के बाद सेंसेक्स 249.34 अंक की कमजोरी के साथ 78,021.94 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 65.65 अंक उछल कर 23,761.95 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही लगातार बिकवाली होने लगी। बिकवाली के दबाव के कारण ये सूचकांक गिर कर 23,594.35 अंक तक पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच दिन के पहले सत्र का कारोबार खत्म होने यानी दोपहर 12 बजे के बाद निफ्टी 83 अंक लुढ़क कर 23,613.30 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 312.53 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 78,271.28 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 42.95 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,696.30 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More