चंद्रबाबू नायडू ने वित्त मंत्री से मुलाकात में आंध्र प्रदेश के लिए  मांगी वित्तीय सहायता 

News Saga Desk

नई दिल्ली : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से नई दिल्‍ली में मुलाकात की।मुलाकात के दौरान चंद्रबाबू ने राज्य से जुड़े कई लंबित मुद्दों पर चर्चा करके वित्तीय सहायता का अनुरोध किया।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से नार्थ ब्‍लॉक स्थित कार्यालय में मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान चंद्रबाबू ने राज्य से जुड़े कई लंबित मुद्दों पर चर्चा की और वित्तीय सहायता का अनुरोध किया। चर्चा के दौरान उठाए गए प्रमुख मुद्दों में अमरावती के लिए हुडको ऋण और विश्व बैंक से वित्त पोषण शामिल थे।

चंद्रबाबू नायडू पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री प्रह्लाद जोशी से भी चर्चा करेंगे। नई दिल्ली में अपने कार्यक्रम पूरे करने के बाद एन. चंद्रबाबू नायडू के आज शाम विजयवाड़ा लौटने की उम्मीद है।

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

March 26, 2026

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More