चलंत भोजनालय का सरयू राय ने किया निरीक्षण

News Saga Desk

पूर्वी सिंहभूम : जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में जरुरतमंदों को सस्ता और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किए गए चलंत भोजनालय का निरीक्षण शनिवार को क्षेत्रीय विधायक सरयू राय ने किया। इस अवसर पर उन्होंने पांच रुपये का टोकन लेकर थाली का भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता की परख की।

करीब दो सप्ताह पूर्व विधायक सरयू राय के प्रयासों से इस पहल की शुरुआत की गई थी। इसके तहत महज पांच रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। शनिवार को निरीक्षण के दौरान विधायक ने भोजनालय से आम नागरिकों की तरह टोकन लेकर खाना प्राप्त किया और वहीं बैठकर भोजन किया। भोजन की गुणवत्ता से संतुष्ट होकर उन्होंने इसे उत्तम और संतुलित आहार बताया।

विधायक राय ने बताया कि फिलहाल प्रतिदिन लगभग 200 लोग इस योजना का लाभ ले रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में इस सेवा का विस्तार किया जाएगा और अतिरिक्त वाहनों की व्यवस्था की जाएगी। ताकि, हर ज़रूरतमंद तक भोजन पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह केवल भोजन वितरण नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का कार्य है।

निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक और क्षेत्रवासी भी उपस्थित थे। कई लोगों ने मौके पर पांच रुपये की थाली खाकर भोजन का आनंद लिया और विधायक के इस सामाजिक पहल की सराहना की।

Read More News

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

Read More