चार उपस्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण के लिए भूमि हुआ हस्तांतरित

News Saga Desk

पश्चिम सिंहभूम : जिले के सुदूरवर्ती ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ करने की दिशा में जिला प्रशासन ने सोमवार को पहल की है। उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देश पर जगन्नाथपुर, नोआमुंडी, सोनुआ और गोईलकेरा अंचलों में उपस्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण के लिए स्वास्थ्य विभाग को नि:शुल्क भूमि हस्तांतरित कर दी गई।

यह भू-हस्तांतरण झारखंड सरकार की अधिसूचना के तहत 24 नवंबर 2023 के तहत संपन्न हुआ था। इसके तहत अंतर्विभागीय नि:शुल्क हस्तांतरण की शक्ति उपायुक्त को प्रत्यायोजित की गई है।

गोईलकेरा अंचल के पौसेता में 0.23 एकड़, सोनुआ अंचल के राजगांव (टोला निश्चिंतपुर) में 0.23 एकड़, नोआमुंडी अंचल के बरायबुरु में 0.05 एकड़ और जगन्नाथपुर अंचल के भनगांव में 0.23 एकड़ भूमि हस्तांतरित की गई है।

प्रशासन ने कहा है कि ये सभी भूमि विवादरहित, अतिक्रमण मुक्त और किसी प्रतिबंधित श्रेणी में नहीं हैं। भूखंडों पर आपत्ति आमंत्रित की गई थी, लेकिन कोई आपत्ति प्राप्त नहीं हुई।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More