चुनावी वादों से पीछे हटकर झामुमो-कांग्रेस जनता के विश्वास के साथ धोखा कर रहे : बाबूलाल

NEWS DESK SAGA

रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस प्रभारी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि गठबंधन का बहाना बनाकर और चुनावी वादों से पीछे हटकर झामुमो-कांग्रेस जनता के विश्वास के साथ धोखा कर रहे हैं।

मरांडी ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि चुनाव से पहले कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने घोषणा की थी कि एक दिसंबर से हर परिवार को 450 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा लेकिन अब चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस के नेता और वित्त मंत्री का रुख बदल गया है। वे अब कह रहे हैं कि 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने के लिए गठबंधन के साथी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की मंजूरी जरूरी है।

मरांडी ने कहा कि अब सवाल यह उठता है कि क्या कांग्रेस ने झामुमो की सहमति के बिना यह वादा कर दिया था? और यदि झामुमो वाकई इस वादे को लागू करने में बाधा बना हुआ है, तो कांग्रेस को खुलकर जनता के सामने सच रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनावी वादे केवल वोट बटोरने का जरिया नहीं होते, बल्कि जनसेवा की प्रतिबद्धता का प्रतीक होते हैं। इसलिए आरोप-प्रत्यारोप छोड़कर जनता को जल्द से जल्द ₹450 में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की पहल शुरू की जाए।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More