चुनाव को लेकर डिस्पैच सेंटर का किया गया निरीक्षण

News Saga Desk

भागलपुर | बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के अंतर्गत भागलपुर में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक नवगछिया सुश्री प्रेरणा कुमार द्वारा उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह एवं अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया ऋतुराज प्रताप सिंह के साथ 153- गोपालपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए बनाया गया डिस्पैच सेंटर इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय नवगछिया का गहन निरीक्षण किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने वहां वाहन पार्किंग स्थल, डिस्पैच काउंटर एवं एवं वीवीपीएटी के रखरखाव के लिए चिन्हित कमरों का अवलोकन किया तथा वहां उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया को ईवीएम एवं भीभीपेट के उचित रखरखाव का निर्देश दिया। वहीं 156- भागलपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार एवं पुलिस उपाधीक्षक नगर अजय कुमार चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से 156- भागलपुर विधानसभा के ईवीएम, भीभीपेट वेयरहाउस तथा डिस्पैच सेंटर राजकीय पॉलिटेक्निक बरारी का निरीक्षण किया गया।

Read More News

नन्हें शेर शावक का भगवान बिरसा जैविक उद्यान राँची में हार्दिक स्वागत, दर्शक अब कर सकेंगे दीदार

रांची | भगवान बिरसा जैविक उद्यान से एक बेहद खुशखबरी सामने आई है। उद्यान में जन्मी एशियाई शेर की...

रांची में 25 मार्च को सरकारी स्कूलों का सत्रांत वार्षिकोत्सव, दो लाख छात्र-छात्राएं और 7000 शिक्षक शामिल

रांची जिले के सभी सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में 25 मार्च, बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26...

रांची में रामनवमी पर बिजली विभाग की एडवाइजरी, झांकियों की ऊंचाई 13 फीट तय, सुरक्षा के सख्त निर्देश

रांची : रामनवमी पर्व को लेकर राजधानी रांची में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच झारखंड बिजली वितरण...

Read More