चेंबर की 14वीं कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, आम सभा 27 को

पश्चिम सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की 14वीं कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को एक स्थानीय रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 27 जुलाई को वार्षिक आम सभा आयोजित करने की घोषणा की गई।

आम सभा के सफल आयोजन के लिए संयोजक के रूप में पवन अग्रवाल एवं ओमप्रकाश केडिया को नामित किया गया है। वहीं, मुख्य चुनाव पदाधिकारी के रूप में सर्वसम्मति से बजरंग लाल चिरानिया को नियुक्त किया गया।

चेंबर द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि सभी सदस्यों को नवीनीकरण शुल्क 1100 रुपये आगामी 27 जुलाई तक अनिवार्य रूप से जमा करना होगा, ताकि वे आम सभा एवं आगामी चुनाव में भाग ले सकें। चुनाव की तिथि अगस्त माह में निर्धारित की जाएगी, जिसका निर्णय आम सभा में लिया जाएगा।

बैठक के दौरान रांची में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम चैंबर की ओर से भाग लेने वाली टीम की उपलब्धि पर भी चर्चा की गई। कुणाल सराफ के नेतृत्व में चेंबर की टीम सेमीफाइनल तक पहुंची, जिसके लिए टीम को चेंबर की ओर से 5100 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों का चेंबर की ओर से स्वागत किया गया।

इस बैठक में चेंबर की सलाहकार समिति के सदस्य बजरंग लाल चिरानिया, उपाध्यक्ष संजय चिरानिया, अभिषेक दोदराजका, महासचिव संतोष सिन्हा, सह सचिव मुदस्सर इमाम खान एवं इम्तियाज़ खान, कोषाध्यक्ष आयुष दोदराजका सहित अन्य शामिल थे।

Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More