चोरी का खुलासा, 45 मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल अंतर्गत मऊभंडार में 11 जून की रात निदा कम्यूनिकेशन में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। मंगलवार को ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 45 चोरी के मोबाइल फोन और नकद 25 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने छापेमारी कर बिहार के पूर्णिया जिले के रौटा थाना क्षेत्र के बाराटोला गांव निवासी बहालुल और बायसी थाना क्षेत्र के चकला वार्ड नंबर-7 निवासी मो. शकलेन को पकड़ा। जांच के दौरान पुलिस को पता चला था कि चोरी किए गए मोबाइल फोन का उपयोग पूर्णिया जिले में हो रहा है। इसके बाद एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया था।

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपितों की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया। छापेमारी टीम में मऊभंडार ओपी प्रभारी एसआई पंकज कुमार, एसआई मनोज मरांडी, एसआई मुकुट आइंद, आरक्षी दिनेश कुमार साहु, विकार बिरहोर और मो. आशिफ इकबाल शामिल थे।

Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More