जहर खाकर 17 वर्षीय किशोर ने की आत्महत्या

भागलपुर, जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर गांव में मंगलवार को एक 17 वर्षीय किशोर सोनू कुमार ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया।

जहर खाने के कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही सोनू की मौत हो गई। परिजन का कहना है कि सोनू ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी कोई जानकारी उन्हें नहीं है। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। उधर घटना की सूचना मिलते ही मधुसूदनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More