जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने सीमावर्ती इलाके के चेक पोस्ट का किया औचक निरीक्षण

News Saga Desk

पटना | बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की दिशा में प्रशासनिक तैयारियाँ लगातार की जा रही हैं। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी, सारण एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा मांझी थाना अंतर्गत बिहार उत्तर प्रदेश सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित विभिन्न चेकपोस्टों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दोनों पदाधिकारियों ने सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों की जांच प्रक्रिया, संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती तथा आदर्श आचार संहिता के पालन की स्थिति का जायजा लिया।

जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों को निम्न निर्देश दिए सीमा क्षेत्र से अवैध शराब, नकदी, हथियार या अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया है।

सभी चेकपोस्टों पर चौबीसो घंटे निगरानी एवं गश्ती दल की उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

वाहन जांच के दौरान पूरी पारदर्शिता एवं शालीनता बरतने हेतु निर्देशित किया गया है।

चुनाव से पूर्व किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या अफवाह फैलाने वालों पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More