जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया निरीक्षण

News Saga Desk

अररिया | बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिले में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अनिल कुमार द्वारा प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया।

प्रशिक्षण कार्य की प्रगति और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं मास्टर ट्रेनरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्टार ग्लोबल पब्लिक स्कूल अररिया का दौरा किया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक प्रशिक्षु को मतदान प्रक्रिया, ईवीएम एवं वीवीपैट के संचालन, मतगणना और निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी होनी चाहिए ताकि मतदान दिवस पर किसी प्रकार की त्रुटि न हो। उन्होंने प्रशिक्षण केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, बैठने की व्यवस्था और तकनीकी उपकरणों की स्थिति का भी अवलोकन किया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि प्रशिक्षण में उपस्थिति शत प्रतिशत सुनिश्चित की जाय। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

मौके पर नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग सहित संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More