News Saga Desk
गौतमबुद्ध नगर | उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर में थाना दादरी पुलिस ने रविवार की रात को एक जिला बदर अपराधी को गिरफ्तार किया है।
दादरी थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने साेमवार काे बताया कि बीती रात एक सूचना के आधार पर उप निरीक्षक मलूक सिंह ने ग्राम नगला नैनसुख के रहने वाले सोनू भाटी को गिरफ्तार किया है। आराेपित जनता में भय पैदा कर अवैध रूप से उगाही करता था। इस वजह से पुलिस आयुक्त ने उसे जिला बदर घोषित किया था। आरोपित जिला बदर होने के बावजूद भी जनपद की सीमा में रह रहा था। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
No Comment! Be the first one.