जीएसटी सुधार हर नागरिक के लिए एक बड़ी जीत: सीतारमण

News Saga Desk

नई दिल्‍ली | केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधार देश के प्रत्येक नागरिक के लिए एक बड़ी जीत है। उन्‍होंने कहा कि 12 फीसदी जीएसटी दर वाले 99 फीसदी सामान अब 5 फीसदी जीएसटी दर वाले दायरे में आ गए हैं।

केंद्रीय वित्त मंत्री ने तमिलनाडु के चेन्नई में आयोजित व्यापार एवं उद्योग संघ के संयुक्त सम्‍मेलन ‘उभरते भारत के लिए कर सुधार’ को संबोधित करते हुए ये बात कही। सीतारमण ने कहा कि यह बदलाव तय समय से पहले ही लागू किए जा रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि देश के प्रत्येक राज्य के अपने त्योहारों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीपावली से पहले जीएसटी सुधारों को लागू करने के निर्देश से बहुत पहले ही इन्हें लागू करने का निर्णय लिया गया है।

जीएसटी सुधारों के प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि लोगों के जागने से लेकर सोने तक जीएसटी के लाभ अब दैनिक जीवन के हर पहलू को प्रभावित करते हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि जीएसटी सुधार एक प्रमुख कदम उन 99 फीसदी वस्तुओं पर जीएसटी को घटाकर केवल 5 फीसदी करना है, जिन पर पहले 12 फीसदी कर लगता था। सीतारमण ने कहा क‍ि नए जीएसटी सुधार 22 सितंबर, नवरात्रि के पहले दिन से लागू होंगे।

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

March 26, 2026

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More