झांसी के सौरभ आनंद मलेशिया में जोहोर कप में दिखाएंगे अपनी हॉकी का जौहर

News Saga Desk

झांसी | मलेशिया में 11 से 18 अक्टूबर तक आयोजित हो रहे सुल्तान ऑफ जोहोर कप में झांसी शहर के युवा हॉकी खिलाड़ी सौरभ आनंद कुशवाहा अपनी हॉकी का दम दिखाएंगे। उनके पिता भजन गायक हैं। वह इसे ईश्वर की कृपा बताते हैं। उन्होंने बताया कि उनके दो बेटे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं।

भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम में फॉरवर्ड की भूमिका में सौरभ खेलते हुए दिखेंगे। सौरभ इससे पहले जूनियर एशिया कप की स्वर्ण पदक जीतने वाली जूनियर भारतीय टीम में रहे हैं। सौरभ ने कुछ दिन पूर्व झांसी प्रवास के दौरान खेल विश्लेषक बृजेंद्र यादव से बात करते हुए बताया था कि टीम की तैयारी हमारी टीम के कोच हॉकी लीजेंड श्रीजेश के मार्गदर्शन में बेहतर रही है और भारत में आयोजित होने वाले जूनियर विश्व कप की तैयारी को लेकर हमारे लिए जोहार कप में मजबूत टीमों के खिलाफ प्रदर्शन बेहद अहम रहेगा। कैंप में सभी ने बहुत मेहनत और लगन के साथ प्रैक्टिस की है।

सौरभ ने बताया कि टूर्नामेंट के पिछले संस्करण में हमने कांस्य पदक जीता था और इस साल उस प्रदर्शन को और बेहतर कर पदक का रंग बदलने का प्रयास रहेगा। भारतीय टीम मंगलवार को बेंगलुरु हवाई अड्डे से मलेशिया के लिए रवाना हुई। टीम 11 अक्टूबर को ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद 12 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से, 14 अक्टूबर को पाकिस्तान से, 15 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से और 17 अक्टूबर को मेजबान मलेशिया के खिलाफ मुकाबले के साथ अपने राउंड-रॉबिन स्टेज को समाप्त करेगी। अंक तालिका की शीर्ष दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी, जो 18 अक्टूबर को खेला जाएगा।

दो बेटे हॉकी के खिलाड़ी

झांसी महानगर के नई बस्ती मोहल्ले में रहने वाले सौरभ के पिता केशवानन्द कुशवाहा ने बताया कि वह कभी पान का खोखा लगाते थे। बाद में भगवान के कीर्तन गाने लगे। अन्य बच्चों को खेलता देख उनका मन भी होता था कि उनके बच्चे हॉकी खेलें। आज उनके दो बेटे अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी हैं। 2016 में शिवम आनंद व सौरभ आंनद दोनों ने देश के लिए खेला है। उन पर ईश्वर की कृपा है।

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More