झारखंड में सबसे अधिक रांची और सबसे कम देवघर में हुई बारिश

NEWS SAGA DESK

रांची। इस वर्ष झारखंड में सबसे अधिक बारिश राजधानी रांची में दर्ज की गई, जबकि सबसे कम बारिश देवघर जिले में हुई है।

रांची में एक जून से सात जुलाई तक 263 के मुकाबले 670.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं सबसे कम बारिश देवघर जिले में 254.6 के मुकाबले 162.9 मिमी ही बारिश रिकॉर्ड की गई। यह औसत तापमान के 36 प्रतिशत कम है, जबकि रांची में 155 प्रतिशत अधिक है। इसके अलावा राज्य के जिन जिलों में अब तक बारिश हुई है उनमें गढवा में 19, गोड्डा में 27, पाकुड़ में 22, साहेबगंज में 21 मिमी बारिश दर्ज की गई।

इधर, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश 116.8 मिमी पश्चिमी सिंहभूम के कुमारड़ूंगी में दर्ज की गई। वहीं मंगलवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा। हालांकि बीच-बीच में बादल छाए रहे। रांची में अधिकतम तापमान 26 डिग्री, जमशेदपुर 28, डालटेनगंज में 29.4, बोकारो में 30.1 और चाईबासा में तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More