झारखंड में 24 तक होगी बारिश, भारी बारिश से आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त

रांची, झारखंड के विभिन्न जिलों में 24 जून तक बारिश होगी वहीं राज्य में रांची सहित आसपास के कई जिलों में हो रही भारी बारिश से आमजन जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

रांची, खूंटी, हजारीबाग, लोहरदग्गा, गुमला सहित कई जिलों में हो रही भारी से राजधानी रांची बिजली की स्थिती चरमरा गई है। कई मुहल्लों में बिजली कटने और लो वोल्टेज की समस्या रही।

इन जगहों पर इतनी हुई बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश खूंटी जिले के अड़की में 155.8 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। वही रांची में 47.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं जमशेदपुर में 68.8, डालटेनगंज में तीन, बोकारो में 20.6, चाईबासा में 23 मिमी, देवघर में 21, हजारीबाग में 22, खूंटी में 19.5, लातेहार में 24.5, सरायकेला-खरसावां में 54 तथा सिमडेगा में 36.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

पश्चिम बंगाल और आसपास के इलाकों में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जो दक्षिणी से उत्तरी हिस्से में होते हुए झारखण्ड को पार कर रहा है। इसके प्रभाव से राज्य के कई जिलों में अत्यधिक भारी बारिश हो रही है। हालांकि आनेवाले एक- दो दिनों में बारिश में आएगी।

इधर, गुरुवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से भारी बारिश हो रही है। इस दौरान 30-40 की रफ्तार से हवा भी चल रही है।

रांची में अधिकतम तापमान 25, जमशेदपुर में 26.4, डालटेनगंज में 29.3, बोकारो में 30.2 और चाईबासा में तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More