डीएम-एसएसपी ने किया डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण

News Saga Desk

भागलपुर | जिले के पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र में चुनाव की तैयारी को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने गुरुवार को लक्ष्मी नारायण उच्च विद्यालय स्थित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मतदान कार्य में लगाए गए कर्मियों की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन और लॉजिस्टिक सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि भागलपुर जिला प्रशासन निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि बाहर से आने वाले सुरक्षा बलों और मतदान कर्मियों के ठहरने, खाने-पीने और अन्य सुविधाओं की उचित व्यवस्था रहे।

डीएम ने मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी से विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि चुनाव प्रक्रिया बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके। इस मौके पर अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

Read More News

नन्हें शेर शावक का भगवान बिरसा जैविक उद्यान राँची में हार्दिक स्वागत, दर्शक अब कर सकेंगे दीदार

रांची | भगवान बिरसा जैविक उद्यान से एक बेहद खुशखबरी सामने आई है। उद्यान में जन्मी एशियाई शेर की...

रांची में 25 मार्च को सरकारी स्कूलों का सत्रांत वार्षिकोत्सव, दो लाख छात्र-छात्राएं और 7000 शिक्षक शामिल

रांची जिले के सभी सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में 25 मार्च, बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26...

रांची में रामनवमी पर बिजली विभाग की एडवाइजरी, झांकियों की ऊंचाई 13 फीट तय, सुरक्षा के सख्त निर्देश

रांची : रामनवमी पर्व को लेकर राजधानी रांची में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच झारखंड बिजली वितरण...

Read More