News Saga Desk
भागलपुर | जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर देसरी पंचायत के फतेहपुर पोखर टोला में रविवार को तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि गांव के ही रहने वाले बिशु तांती उम्र 25 वर्ष की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। बिशु तांती, पिता दुखन तांती आज तालाब के पास गए थे। इसी दौरान किसी कारणवश तालाब में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत गोताखोरों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।
ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया। उधर घटना के बाद से मृतक के परिजन का रो रोकर बुरा हाल है।
No Comment! Be the first one.