दीपावली की रात गायब हुआ दिव्यांग युवक, दो दिन बाद जंगल से मिला अधजला शव , बर्बर हत्या से सहमा बेड़ो इलाका

News Saga Desk

राँची | बेड़ो थाना क्षेत्र के खूंटयारी जंगल में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने एक दिव्यांग आदिवासी युवक का अधजला शव देखा। मृतक की पहचान 20 वर्षीय सोमरा कुजूर, निवासी घाघरा गांव, के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि युवक की बर्बरता पूर्वक हत्या कर शव को जलाने की कोशिश की गई है।

पुलिस जब मौके पर पहुँची, तो सोमरा के शरीर पर लाठी-डंडे से प्रहार के गहरे निशान पाए गए। सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर, डीएसपी अशोक कुमार राम और इंस्पेक्टर उत्तम कुमार उपाध्याय दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड की सहायता से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

परिजनों के अनुसार, दीपावली की रात सोमरा ने पिता से अंडा खरीदने के लिए 30 रुपये लेकर घर से निकला था, लेकिन वह कभी वापस नहीं लौटा। पिता जयु कुजूर ने बताया कि सोमरा दिव्यांग और मंद बुद्धि का था, जो घर पर रहकर गाय-बकरी चराता था।

फिलहाल शव को रिम्स, राँची भेजा गया है और पुलिस ने कहा है कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। इस वीभत्स घटना से पूरे बेड़ो इलाके में आक्रोश और भय का माहौल व्याप्त है।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

Read More