दमोह-रानीदुर्गावती टाईगर अभ्यारण में चीतों को बसाने की तैयारी

News Saga Desk

दमोह | मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में चीतों को बसाने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि कूनों से चीतों को यहां लाने के लिये संबधित विभाग लगा हुआ है। विशेषज्ञों के अनुसार, चीतों के लिये यहां पर बेहतर वातावरण है, जिससे इनकी संख्या में इजाफा हो सकता है।

दरअसल, रानी दुर्गावती टाईगर अभ्यारण एशिया महादीप का सबसे बडा टाईगर रिजर्व के रूप में जाना जाता है। तत्कालीन दमोह सांसद एवं भारत सरकार के पर्यटन संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के विशेष प्रयास से दमोह को एशिया महादीप के सबसे बडे टाईगर रिजर्व की सौगात दमोह को मिली थी। अब यहां टाईगर के साथ चीतों को बसाने को लेकर तैयारी चल रही है जिससे क्षेत्र में पर्यटन के क्षेत्र में एक बडा कार्य होगा।

वीरांगना दुर्गावती टाईगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर ए.ए.अंसारी के अनुसार, विशेषज्ञों की एक टीम यहां चीतों की बसाहट के लिये अध्यन करने आने वाली है। जो वनस्पति,शिकार की उपलब्धता एवं निर्धारित मापदण्डों को लेकर अध्यन करेगी।

Closeup picture of a african cheetah, running verry fast and throwing up dust. moment frozen in time

सूत्रों की मानें तो अगर सब कुछ सही रहा तो लगभग आधा दर्जन चीतों को क्वारंटाईन एक बाडे में किया जा सकता है। विशेषज्ञ इन क्वारंटाईन चीतों के स्वास्थ्य एवं स्वाभाव का अध्यन करेंगे और अगर सब कुछ सही रहा तो फिर इनको जंगल में छोड दिया जायेगा।

Read More News

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

Read More