दलीप ट्रॉफी फाइनल में सेंट्रल जोन ने साउथ को छह विकेट से हराकर खिताब जीता

News Saga Desk

नई दिल्ली | बेंगलुरु के बीसीसीआई सीओई ग्राउंड (1) पर खेले गए दलीप ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में सेंट्रल जोन ने साउथ जोन को छह विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। सोमवार को खेले गए मैच के अंतिम दिन सेंट्रल जोन को जीत के लिए 65 रनों की जरूरत थी। टीम ने हालांकि चार विकेट गंवाए, लेकिन लक्ष्य तक पहुंचने में सफल रही। यह सेंट्रल जोन का 2014-15 के बाद पहला दलीप ट्रॉफी खिताब है, जब पियूष चावला की अगुवाई में टीम ने खिताब जीता था।

सेंट्रल जोन ने पहली पारी में विशाल 511 रन बनाकर मैच में मजबूत पकड़ बनाई। साउथ जोन की टीम पहली पारी में केवल 149 रन पर सिमट गई। बल्लेबाजी अनुकूल पिच पर खराब प्रदर्शन ने साउथ की राह कठिन कर दी। हालांकि, दूसरी पारी में साउथ ने 426 रन बनाए, लेकिन बढ़त हासिल करने में नाकाम रही।

साउथ जोन के कोच और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी ने माना कि बल्लेबाजों को पहली पारी में ज्यादा संयम दिखाने की जरूरत थी। उन्होंने कहा कि कुछ शॉट्स अनावश्यक थे। लेकिन यह एक युवा बल्लेबाजी इकाई है और वे निश्चित रूप से इससे सीखेंगे। मध्यप्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया। उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 16 विकेट लिए और दो अर्धशतकीय पारियां भी खेलीं। सारांश ने कहा कि यह मेरे लिए बेहद अहम सीरीज रही। यह पूरे घरेलू सत्र की तैयारी में मददगार है और जरूरी है कि मैं इस लय को आगे भी बनाए रखूं।

मैच का संक्षिप्त स्कोर:

  • साउथ जोन: 149 और 426
  • सेंट्रल जोन: 511 और 66/4 (20.3 ओवर)
  • प्लेयर ऑफ द मैच: यश राठौड़
  • प्लेयर ऑफ द सीरीज: सारांश जैन

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More