दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप : जेमिमा रोड्रिग्स ने 16 सदस्यीय भारतीय टीम को दीं शुभकामनाएं

News Saga Desk

नई दिल्ली | भारतीय महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स ने 11 से 25 नवंबर तक भारत में खेले जाने वाले पहले दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप के लिए चुनी गईं सभी 16 खिलाड़ियों को शुभदकामनाएं दी हैं।

इस महीने की शुरुआत में, भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट संघ (सीएबीआई) ने इस मेगा इवेंट के लिए टीम की घोषणा की थी और तब से विश्व कप की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

भारत के लिए 112 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकीं जेमिमा ने एक बयान में कहा कि यह बेहद गर्व की बात है क्योंकि पहली बार दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी भारत करेगा। उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि खिलाड़ी ट्रॉफी जीतकर देश को गौरवान्वित करेंगी।

जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा, “भारतीय महिला दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम के लिए चुनी गईं सभी 16 खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। यह शानदार होने वाला है। यह पहली बार है कि दृष्टिबाधित महिलाओं का टी20 विश्व कप भारत में आयोजित किया जा रहा है। मैं वाकई बहुत उत्साहित हूं। मुझे पता है कि आप सभी के लिए उत्साह दोगुना होगा। मैं आप सभी के ट्रॉफी उठाने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।”

हाल ही में सीएबीआई के अध्यक्ष डॉ. महंतेश जी. किवादासन्नावर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की थी और इस विशाल आयोजन का विवरण प्रस्तुत किया था। उनके साथ पूर्व विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री और टूर्नामेंट की आयोजन समिति की अध्यक्ष मीनाक्षी लेखी भी थीं।

आगामी दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे। मैच नई दिल्ली, बेंगलुरु और श्रीलंका के कोलंबो में होंगे। टूर्नामेंट में भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका और अमेरिका की टीम भाग ले रही हैं।

दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम

  • बी1 श्रेणी: सिमू दास (दिल्ली), पी. करुणा कुमारी (आंध्र प्रदेश), अनु कुमारी (बिहार), जमुना रानी टुडू (ओडिशा), काव्या वी (कर्नाटक)
  • बी2 श्रेणी: अनेखा देवी (दिल्ली), बसंती हंसदा (ओडिशा), सिमरनजीत कौर (राजस्थान), सुनीता सराठे (मध्य प्रदेश), पारबती मार्ंडी (ओडिशा)
  • बी3 श्रेणी: दीपिका टी सी (कर्नाटक – कप्तान), फूला सोरेन (ओडिशा), गंगा एस कदम (महाराष्ट्र – उप कप्तान), काव्या एन आर (कर्नाटक), सुषमा पटेल (मध्य प्रदेश), दुर्गा येवले (मध्य प्रदेश)

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More