देश का निर्यात सितंबर में 6.74 फीसदी बढ़कर हुआ 36.38 अरब डॉलर

News Saga Desk

नई दिल्‍ली | वैश्विक चुनौतियों के बावजूद सितंबर में देश का निर्यात 6.74 फीसदी बढ़कर 36.38 अरब डॉलर हो गया। आयात 16.6 फीसदी बढ़कर 68.53 अरब डॉलर रहा। इस दौरान व्यापार घाटा 32.1 अरब डॉलर रहा। सोना, चांदी, उर्वरक और इलेक्ट्रॉनिक्स के आयात में इजाफा होने के कारण आयात में वृद्धि हुई है।

वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय ने बुधवार को जारी आंकड़ों में बताया कि भारत का निर्यात सितंबर में 6.74 फीसदी बढ़कर 36.38 अरब डॉलर रहा। वैश्विक चुनौतियों के बावजूद निर्यात में वृद्धि हुई है। आंकड़ों के अनुसार आयात 16.6 फीसदी बढ़कर 68.53 अरब डॉलर हो गया। इस दौरान देश का व्यापार घाटा 32.1 अरब डॉलर रहा है। सोना, चांदी, उर्वरक और इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों के आयात में वृद्धि के कारण आयात बढ़ा है।

मंत्रालय के मुताबिक चालू वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही अप्रैल-सितंबर के दौरान निर्यात 3.02 फीसदी बढ़कर 220.12 अरब डॉलर हो गया। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार इस दौरन आयात 4.53 फीसदी बढ़कर 375.11 अरब डॉलर रहा।

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

March 26, 2026

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More