दोहरे हत्याकांड मामले को लेकर बुधवार को आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

News Saga Desk

रांची :  नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित कतरपा गांव में हुई दोहरे हत्याकांड मामले को लेकर बुधवार को आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। आक्रोशित लोग ने नगड़ी में सड़क जाम कर दिया है। सड़क जाम होने के कारण वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है।

सड़क जाम में शामिल लोग आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अभिषेक राय अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा कर जाम हटवाने का प्रयास कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार की रात स्कूटी सवार दो अपराधियों ने नगड़ी थाना क्षेत्र के कतरपा गांव में बुधराम मुंडा और मनोज कच्छप की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोनों मृतक चाचा-भतीजा थे।

कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

वहीं दूसरी तरफ एसएसपी चंदन सिन्हा ने हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया है। इस हत्याकांड को लेकर रांची पुलिस की टीम आधा दर्जन लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस जमीन विवाद से लेकर आपसी रंजिश तक हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

मूर्ति विसर्जन कर घर लौट रहे थे चाचा-भतीजा

गौरतलब है कि बाइक सवार दो अपराधियों ने बीती रात चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोनों कतरपा गांव के ही थे। उनकी पहचान बुधराम मुंडा (32 वर्षीय) और भतीजा मनोज मुंडा (30 वर्षीय) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों मूर्ति विसर्जन कर घर लौट रहे थे। तभी बाइक से आये अपराधियों ने दोनों के पेट में गोली मार दी।उनके साथ एक अन्य युवक भी चल रहा था। लेकिन वह बच गया। उक्त युवक ने बाइक को पकड़ने की कोशिश की लेकिन अपराधी वहां से भागने में कामयाब हो गये थे। हालांकि उसका नंबर प्लेट उसके हाथ में आ गया।

Read More News

Read More