धनबाद में सड़क किनारे मिली युवक की लाश

News Saga Desk

धनबाद। धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक को कनपट्टी और पेट में गोली मारी गई है। युवक का शव कंचन टाकिज सड़क किनारे गुरुवार को बरामद किया गया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शव देखकर लोगों ने बरवाड़ा थाना को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

पैकेट से मिला एक जिंदा कारतूस

वहीं, मौके पर पहुंची इंस्पेक्टर सरस्वती मिंज ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई है कि एक अज्ञात युवक का शव रोड किनारे पड़ा है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

छानबीन के दौरान दो खोखा और मृतक के पैकेट से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। युवक को सिर और पेट में गोली मारी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Read More News

होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन राकेश के निधन पर परिवार से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच स्टेट ऑफ होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन और...

मुख्यमंत्री ने सरहुल पर सिरमटोली सरना स्थल में की पूजा, राज्यवासियों की खुशहाली की कामना

प्रकृति पर्व सरहुल के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची के सिरमटोली स्थित...

Read More