नक्सल अभियान के दौरान सांप काटने से कोबरा बटालियन के जवान की मौत

News Saga Desk

पश्चिमी सिंहभूम : पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में नक्सल अभियान के दौरान सांप काटने से 209 कोबरा बटालियन के एक जवान की मौत हो गई है । घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर रात करीब एक बजे छोटानागरा थाना क्षेत्र के नूरधा जंगली क्षेत्र में अभियान के दौरान 209 कोबरा बटालियन के कांस्टेबल संदीप कुमार को जहरीला सांप ने काट लिया। इसके बाद जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी पुष्टि आईजी अभियान माइकल राज एस ने बुधवार को की है।

उल्लेखनीय है कि पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में आकाशीय बिजली, सांप, बिच्छु और मच्छर भी सुरक्षा बलों के लिए बड़ी चुनौती है। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पूर्व में सांप के काटने और मलेरिया की वजह से कई जवान अपनी जान गवां चुके हैं। इसी वर्ष पांच मई को सारंडा में ही वज्रपात की वजह से सीआरपीएफ 26 बटालियन के सेकंड इन कमान प्रबो सिंह बलिदान हो गए थे, जबकि अन्य तीन जवान घायल हुए थे।

Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More