नगरोटा बगवां में 135 ग्राम चरस बरामद, आरोपित गिरफ्तार

News Saga Desk

धर्मशाला | जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत नगरोटा बगवां में एक व्यक्ति से 135 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना नगरोटा बगवां में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि इस मामले में पुलिस की विशेष टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही अमल में लाते हुए लखनपाल पुत्र स्व. सुरेन्द्र कुमार निवासी गांव धोवखाल डाकघर पठियार तहसील नगरोटा बगवां जिला कांगड़ा के घर के साथ बांस व तिरपाल की बनाई उसकी टपरीनुमा रिहाईश से कुल 135.51 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

जिस पर उपरोक्त आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया तथा इनके विरुद्ध पुलिस थाना नगरोटा बगवां में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही नियमानुसार प्रगति पर है।

जिला कांगड़ा पुलिस का नशे के विरुद्ध यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। नशे और अन्य अवैध कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Read More News

Read More