नदी के कटाव और बबूल के कांटे से दुर्घटना की आशंका, प्रशासन मौन

News Saga Desk

दरभंगा | बिहार में दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड के बैका पंचायत अंतर्गत दादपट्टी मदरिया गांव के बोनू चौक से तारडीह जाने वाली सड़क पर लोगों की जान खतरे में है।

एक ओर जहां बबूल के पेड़ों की डालियां इतनी नीचे और बाहर तक फैल गई हैं कि टर्निंग पर सामने से आने वाला वाहन दिखाई नहीं देता, वहीं दूसरी ओर नदी की लहरों से सड़क का किनारा कटने लगा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कई जगहों पर पक्की सड़क टूटकर आधी रह गई है, जिससे वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया है।

इस मार्ग से प्रतिदिन कई वाहन, मोटरसाइकिल और स्कूल वैन गुजरते हैं, जो सीधे तारडीह प्रखंड मुख्यालय तक जाते हैं। ग्रामीणों को डर है कि अगर स्थिति ऐसी ही रही तो कभी भी गंभीर दुर्घटना घट सकती है।

लोगों ने कई बार पथ निर्माण विभाग और पंचायत प्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर आकर्षित किया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्रामीणों की मांग है कि बबूल के पेड़ों की छंटाई तुरंत की जाए और नदी किनारे सुरक्षा दीवार या मरम्मत कार्य शीघ्र कराया जाए, ताकि जनजीवन सुरक्षित रह सके।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More